DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नारेबाजी के बहाने पुलिस को चकमा देकर भाजपाइयों ने जलाए दो-दो पुतले, पढ़िए झलमला में किस लिए हुआ सीएम के खिलाफ प्रदर्शन

बालोद। झलमला के मुख्य चौक में आज भाजपाइयों द्वारा सीएम का पुतला दहन होना था। इसके लिए भाजपाई एकजुट हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे। नारेबाजी के बहाने पुलिस को चकमा देकर भाजपाइयों ने एक नहीं दो-दो पुतला जला दिया। इस दौरान पुलिस से थोड़ी देर के लिए झूमा झटकी भी हुआ। पुतला छीनने का प्रयास भी हुआ। एक पुतला छीनने के बाद जहां एक तरफ खड़े होकर भाजपा के दिग्गज नारेबाजी कर रहे थे इसी बीच दूसरी जगह पर एक कार्यकर्ता दूसरा पुतला ले आया और तुरंत आग लगा दी। उसे भी पुलिस वाले छुड़ाने का प्रयास करते रहे। पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। यह प्रदर्शन बठेना हत्याकांड को लेकर हुआ। भाजपाइयो ने आरोप लगाया 5 लोगों की हत्या को आत्महत्या बताकर कांग्रेस सरकार विषय को दबा रही है।

यह पुतला दहन कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोद के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में हुए एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में था। विरोध में आज प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष के दिशा निर्देश में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू महामंत्री बिरेन्द्र साहू व दानेश्वर मिश्रा के अगुवाई में बस स्टैंड चौक झलमला में नारे बाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिसमें मंडल के काफी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री राकेश यादव, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू, जिलाध्य्क्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू , मंडल महामंत्री बिरेन्द्र साहू , दानेश्वर मिश्रा , राकेश यादव (उपाध्यक्ष जिला भाजपा),पालक ठाकुर , सुरेंद्र देशमुख , मनोहर सिन्हा, भूपेंद्र चन्द्राकर, प्रकाश नाहर, कृतिका साहू जिला पंचायत सदस्य, प्रेमलता साहू जनपद अध्यक्ष, खिलेश्वरी साहू , अशवन बारले ,हरीशचंद साहू , चित्रशेन साहू, विकास साहू, सतानंद साहू ,बहुर नेताम,गोपेन्द्र यादव,, गणेश साहू, हरिराम साठिया, छगन साहू, दिलीप डहरे,राजू कुर्रे, रामेश्वर पटेल ,दानवीर साहू,शिवेन्द्र देशमुख ,संजय साहू,संजय जांगड़े, पार्थ साहू,किशोर पटेल, प्रभु पटेल, पप्पू पटेल , भीम निर्मलकर ,भोलाराम साहू ओमप्रकाश रात्रे ,राकेश जोशी ,सन्दीप साहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। पुतला दहन के बाद कलेक्टोरेट जाकर एक ज्ञापन भी दिया गया।

You cannot copy content of this page