DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा शुरू, देखिए कब से मिलेगी ये सुविधा

रायपुर– रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशनों में प्रवेश हेतु आवश्यकतानुसार प्लेटफार्म टिकट जारी किया जाना है। जिसके अनुपालन रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट सुविधा दिनांक 18 मार्च, 2021 से शुरू की जा रही है।
कोविड-19 संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही साथ प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो तथा सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत तय की गई है।
इसमें रायपुर एवं दुर्ग स्टेशनों पर 30/- प्रति व्यक्ति एवं अन्य सभी रेलवे स्टेशनों पर 20/- प्रति व्यक्ति प्लेटफार्म शुल्क रखा गया है। पहले यह प्लेटफार्म शुल्क प्रति व्यक्ति 10/- था ।

You cannot copy content of this page