बालोद/ अर्जुंदा। एसपी के निर्देशन पर होली के पहले गुंडे बदमाशों पर नियंत्रण के लिए अभी से पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है। पहले से ही गुंडे बदमाशों व आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर चेतावनी दी जा रही है कि वे होली पर किसी तरह का उत्पात नहीं करेंगे। अगर वह उत्पात करते हैं या किसी तरह की शिकायत उनकी आती है तो उनकी होली घर या गांव में नहीं बल्कि हवालात में मनेगी।इसी क्रम में अर्जुंदा पुलिस द्वारा क्षेत्र के निगरानी बदमाश, आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उन्हें टीआई कुमार गौरव साहू ने सख्त हिदायत दी।
होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर थाना क्षेत्र के गुण्डा निगरानी बदमाशों पर नकेल कसने की तैयारी वार्ड पार्षदो व आम नागरिको को होली त्यौहार शांति पूर्वक मनाने की समझाईश दी जा रही है।
रात्रि में अनावश्यक संदिग्ध घुमने वालो पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के द्वारा जिला में होली त्यौहार के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर के निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाशों पर सतत निगरानी रखने हेतु सर्व थाना/चौकी प्रभारीगणों को निर्देशित किया गया है। आदेश के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक बालोद, दिनेष कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में क्षेत्र में मुखबीरो को सक्रिय किया गया है। शहर के गुण्डे निगरानी बदमाशों को तलब कर होली त्यौहार शांति पूर्वक मनाने हेतु हिदायत दी गई है। शहर के वार्ड पार्षदो व आम जनो को अपने वार्ड मे शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने हेतु समझाइश दी जा रही है, किसी भी तरह की बदमाशी या असमाजिक बर्दाश्त नही की जायेगी। शहर के सभी दुकानदार व व्यापारियों से अपील की जाती है कि अपने निर्धारित समय पर दुकान बंद कर ले, बिना आवश्यक कार्य के रात्रि में घुमने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
होली के पहले गुंडे बदमाशों को थाने बुलाकर पुलिस ने दी नसीहत- सुधर जाओ वरना होली हवालात में मनाना
