अपहृत नाबालिग को लोकेशन मिलते ही 12 घंटे के भीतर बालोद पुलिस ने बड़वानी से ढूंढ निकाला, युवक को अपहरण व रेप के आरोप में जेल, क्राइम पेट्रोल सीरियल देख आया था लड़की को ले जाने पढ़िये पूरी कहानी,,,



बालोद। बालोद ब्लॉक के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के अपहरण फिर मध्य प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल में क्षेत्र के गांव से एक नाबालिग लड़की 8 मार्च को लापता हो गई थी। बालोद थाने में परिजनों ने रिपोर्ट लिखवाई थी। खोजबीन चल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। लड़की का मोबाइल नंबर भी ट्रेस करते रहे। जैसे ही सुराग मिला कि लड़की मध्य प्रदेश में है। तो एसपी के निर्देशन में तत्काल एक टीम बनाई गई। जिसमें महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, योगेश सिन्हा व प्रवीण साहू शामिल थे। उक्त टीम ने 12 घंटे की भीतर ही बड़वानी जाकर नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला तो वही जिसने उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था, उस युवक 22 वर्षीय प्रेम चौहान निवासी पलसूद, जिला बड़वानी मप्र को अपहरण दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया। जिसे रिमांड पर जेल भेजा गया।

गलती शुरू हुई यहां सेअनजान नंबर से बात करती थी नाबालिग

लड़की को बरामद कर लाने के बाद जब उसे बारीकी से महिला सेल प्रभारी पदमा जगत द्वारा पूछताछ व कथन लिया गया तो लड़की ने बताया कि 26 फरवरी को अनजान नंबर से फोन आया था। रॉन्ग नंबर पर ही वह बात करने लगी। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। एक हफ्ते में ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लग गए। फिर लड़के ने कहा कि मैं तुमसे तुम्हें पसंद करता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं। मैं लेने आ जाता हूं। फिर लड़का 7 मार्च को बड़वानी से निकला और 8 मार्च को बालोद पहुंच गया। जहां वह बस स्टैंड से लड़की को अपने साथ बैठाकर बस में पहले राजनांदगांव वहां से नागपुर ले गया फिर अलग-अलग बस बदलते तो कभी लिफ्ट लेकर वह जैसे तैसे बड़वानी पहुंच गया।

रास्ते में हीबस में बनाया संबंध

इस बीच रास्ते में ही लग्जरी बस में सफर के दौरान आरोपित युवक ने नाबालिग के साथ संबंध ही बना लिया तो वही घर जाने के बाद भी संबंध बनाया। महाशिवरात्रि के दिन ओमकारेश्वर मंदिर उज्जैन में दोनों जाकर शादी करने वाले थे। इसके पहले ही पुलिस उन तक पहुंच गई और नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया।

क्राइम पेट्रोल सीरियल से मिला आइडियाकैमरे की निगाह से बचते ले गया

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह क्राइम पेट्रोल सीरियल देखता है। जिसमें पुलिस से बचने के लिए अपराधी खासतौर से अपहरण केस में किस तरह का हथकंडा अपनाते हैं यह दिखाया जाता है। क्राइम पेट्रोल के एक सीन में इसी तरह प्रेम प्रसंग के मामले में भागे गए जोड़े से संबंधित प्रसारण देख कर उसे आइडिया मिला था कि कैसे पुलिस की नजरों से बचकर वह उसे ला सकता है। वह कहीं पर भी अपनी पहचान न दिखानी पड़े इसलिए टोल प्लाजा से बचते हुए अंदरूनी रास्तों के बसों व मालवाहक गाड़ियों से लिफ्ट लेकर लड़की को लेकर गया। उन जगहों से बचता रहा जहां पर कैमरा लगा था। यह हथकंडा उसने लड़की के साथ जाते समय अपनाया। आते समय तो वह सीधे इंदौर से सीधे छत्तीसगढ़ की बस में ही बैठा था। लड़की के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करते पुलिस वहां तक पहुंची और रात में ही घेराबंदी करके लड़की को उनके घर से बरामद किया गया। बड़वानी जिले के पलसूद के वार्ड 3 में आरोपी रहता था। जो रोजी मजदूरी का ही काम करता है।

एसपी लेते रहे पल-पल की रिपोर्ट

इस मामले को एसपी के निर्देशन में सुलझाया गया। जो टीम रवाना हुई थी उसे सीधे एसपी मार्गदर्शन करते रहे और पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा गया। लड़की को छुड़ाया गया। इस सफलता पर एसपी ने महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी निवासी अरौद सहित उनकी टीम की मेहनत की सराहना की।

सेव करें हमारा नम्बर 9755235270 या फिर 7610204196 और बड़ी खबरों के लिए जुड़े ग्रुप से क्लिक करें नीचे लिंक पर

https://chat.whatsapp.com/DBlg0g5yGBuB2lZK9fGhey

आज की दूसरी बड़ी खबर यहां से पढ़े

You cannot copy content of this page