DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big Breaking- दल्ली राजहरा में युवती ने की आत्महत्या, पुलिस ने प्रेमी और दूसरी गर्लफ्रेंड को किया गिरफ्तार, प्रताड़ना का केस दर्ज तो युवती के पिता ने कहा मामले में 7 लोग हैं आरोपी, बेटी ने मरने से पहले वीडियो बनाई है, पढ़िए पूरा मामला

बालोद/ दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा पुलिस ने आज धारा 306,34 के अपराध में राजा यादव उर्फ ओम प्रकाश यादव व दीक्षा यादव दोनों को रिमांड पर जेल भेजा। दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज में शादी की थी। उनकी यह गिरफ्तारी एक अन्य युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने पर हुई है। मामला ट्रिपल लव का है। दरअसल में 10 दिसंबर को दल्ली राजहरा के एक वार्ड में जिस लड़की ने आत्महत्या की वह राजा यादव से प्यार करती थी। लगभग 3 साल से उन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन इस बीच राजा यादव ने उससे दूरी बनानी चाही। यह कहने लगा कि तुम्हारी जाति अलग है हमारी शादी नहीं हो सकती और फिर इस दौरान मृतिका को पता चला कि राजा यादव का किसी और से भी अफेयर है। जो दीक्षा है और वह उससे शादी करना चाहता है। प्रेमी द्वारा धोखा दिया जाने से वह टूट गई और रात में 4 बजे के आसपास कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कोई आहट नहीं मिली तो घर वालों ने दरवाजा खोल कर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। शरीर गर्म होने पर घर वालों ने उसे फंदे से उतारा और शहीद अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

सुसाइडल नोट से सामने आई ये बात

जब घर आकर परिजनों ने देखा तो वहां सुसाइडल नोट पड़ा हुआ था। जिसमें मृतिका ने अपने प्रेमी व दूसरी लड़की का जिक्र किया था। इसके अलावा अन्य लोगों का भी नाम लिखा था। जिनकी वजह से वह प्रताड़ित और परेशान थी। मोबाइल में 32 वीडियो भी बनाई थी। पुलिस ने फिलहाल अपने जांच के आधार पर राजा यादव प्रेमी, दीक्षा यादव दूसरी प्रेमिका व शशि यादव, दीक्षा की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें राजा व दीक्षा की गिरफ्तारी शनिवार को हुई।

इधर मृतका के पिता का कहना 7 हैं दोषी, बेटी ने मरने से पहले वीडियो बनाई, वह है बड़ा साक्ष्य, पुलिस को करनी चाहिए पूरी कार्रवाई

वही इस गिरफ्तारी से असंतुष्ट मृतिका के पिता ने DailyBalodNews को बताया कि मैंने पुलिस में जो बयान दिया है उसके आधार पर अभी भी पुलिस की कार्यवाही अधूरी है। पुलिस ने सिर्फ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में कुल 7 लोगों का नाम मैंने अपने बयान में दिया है और बेटी ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल पर ही वीडियो बनाई थी। जिसमें सभी के नाम सामने आए हैं। फांसी लगाने से पहले बेटी ने अपनी कलाई की नस तक काटी थी। तो वही सुसाइड नोट में भी इस वीडियो का जिक्र हुआ है। जिसमें मोबाइल का पासवर्ड डालने पर सभी वीडियो देख लेने व जो जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें सजा दिलाने और मुझे इंसाफ दिलाने की मांग बेटी ने की है। पिता ने कहा कि पुलिस ने अभी तक जांच पूरी नहीं की है। सिर्फ अपने हिसाब से कुछ लोगों पर ही मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की है। जबकि वीडियो साक्ष्य है। इस संबंध में मैंने कुछ दिन पहले आई जी से भी शिकायत की। जिसके 2 दिन बाद यह एफआईआर हुआ है। जबकि घटना 10 दिसंबर 2020 को हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी बेटी को आरोपी राजा यादव ने धोखा दिया। जिसके बाद वह दूसरी लड़की दीक्षा यादव को लेकर फरार हो गया। राजा के परिवार वालों ने नाटकीय ढंग से थाने में राजा के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई ताकि उसका इस केस में कहीं कोई नाम ना आए। पर कॉल रिकॉर्डिंग और बेटी द्वारा बनाए गए वीडियो रिकॉर्ड से सारे तथ्य सामने आ गए हैं। फिर भी पुलिस ने अभी दो लोगों की गिरफ्तारी की है। मामले में अभी भी 5 लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं तभी मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा।

वीडियो को साक्ष्य नहीं मान रही पुलिस, हाईकोर्ट जाएंगे पिता

पिता ने कहा अगर पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई नहीं की तो वे हाईकोर्ट की शरण लेंगे. उन्होंने कहा पुलिस बेटी द्वारा बनाये गए वीडियो को साक्ष्य नहीं मान रही .मुझे अन्य लोगों पर कार्रवाई करने गवाही लाने बोल रही. जबकि मरने से पहले इन्सान झूठ नहीं बोलता. बेटी ने आत्महत्या की तो अकेली थी, कहाँ से गवाही लाऊं? उसके खुद का बनाया हुआ 32 वीडियो क्या साक्ष्य नहीं है? अगर पुलिस द्वारा वीडियो को नकार कर अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तो वे एक हफ्ते के बाद हाईकोर्ट की शरण लेंगे.

सेव करें हमारा नम्बर 9755235270 या फिर 7610204196 और बड़ी खबरों के लिए जुड़े ग्रुप से क्लिक करें नीचे लिंक पर

https://chat.whatsapp.com/DBlg0g5yGBuB2lZK9fGhey

You cannot copy content of this page