DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारोत्तोलन में पिरिद के खिलाड़ियों का दबदबा, गरियाबंद के छुरा में हुई प्रतियोगिता

जगन्नाथपुर/बालोद । गरियाबंद के छुरा में 18 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका भारोत्तोलन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में ग्राम पिरिद के खिलाड़ियों ने शानदान खेल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्यअतिथि दुर्ग सांसद व छत्तीसगढ़ भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष विजय बघेल थे। पावर फिटनेस पिरिद के कोच प्रकाश देशमुख ने बताया कि यहाँ बच्चो ने चैंपियनशिप रनर -अप बालोद जिला के नाम किया।प्रतियोगिता में राज्यभर से 150 से अधिक बालक-बालिका वेटलिफ्टर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।  ग्राम पिरिद के पावर फिटनेस जिम के बालक वर्ग में रामावतार तृतीय  एवं बालिका वर्ग में भारती साहू द्वितीय , हेमा मंडावी द्वितीय ,प्रभा देशमुख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर  ग्राम पिरिद के सरपंच  अवध राम  एवं कोच प्रकाश देशमुख ने  बधाई दी एवं राज्य से नेशनल तक जाने के लिए हौसला बढ़ाया।

आज की अन्य बड़ी खबर यहां से पढ़े क्लिक करें नीचे

सेव करें हमारा नम्बर 9755235270 या फिर 7610204196 और जुड़े ग्रुप से क्लिक करें नीचे लिंक पर

https://chat.whatsapp.com/DBlg0g5yGBuB2lZK9fGhey

You cannot copy content of this page