DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ने की अपनी चार मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा, किसान मोर्चा में वरिष्ठ सहित इस बार युवाओं को भी मिला मौका, देखिए पूरी लिस्ट

बालोद
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा जिले के चार मोर्चा के कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की घोषणा की गई है।प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेवसाय, संगठन महामंत्री पवन साय , जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मालती जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुव, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने मोर्चा की घोषणा के दौरान कहा कि यहां पर हर मंडल हर वर्ग हर क्षेत्र को कार्यकारिणी में जगह दी गई है और हमें उम्मीद है कि आने वाले भविष्य में यह एक-एक कार्यकर्ता हमारे संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी मोर्चा के अध्यक्षों को उनकी कार्यकारिणी के लिए बधाई दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के साथ जिला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू महामंत्री प्रमोद जैन, लोकेश श्रीवास्तव , ज़िला मंत्री नरेश साहू , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा , दानवीर साहू , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू रमेश सोनवानी , गजेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

किसान मोर्चा में इस बार युवाओं को भी मौका

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि उन्होंने अपनी कार्यकारिणी में इस बार वरिष्ठ भाजपाइयों के अलावा युवाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है। बुजुर्ग व युवाओं दोनों के बीच सामंजस्य बनाते हुए सभी क्षेत्र में दोनों की भागीदारी रहने के लिए उन्हें अलग-अलग पद दिया गया है। देखें पूरी लिस्ट,,,,,

You cannot copy content of this page