DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संघर्ष व सफलता को सलाम.. सीएम ने टिकरी की अनिता उके को किया सम्मानित, पढ़िए वजह?

अर्जुन्दा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खादी ग्रामोउद्योग के द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिकरी की अनिता उके को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक, खादी ग्रामो उद्योग के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, प्रबंध संचालक आईएएस राजेश राणा मौजूद रहे। अनिता को ये सम्मान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के जरिए कोरोना काल में हजारो महिलाओं को रोजगार दिलवाने में प्रेरित करने के लिए किया गया। पिछले दिनों खादी ग्राम उद्योग बोर्ड रायपुर द्वारा 5 लाख परिवारों को रोजगार दिलाया गया था जिसमें अनिता उके का भी विशेष सहयोग रहा इस प्रयास को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया । अनिता के साथ जिले की लगभग 15000 महिलाएं जुड़ी हुई है। जिसमें कई गूंज सेवा संस्थान से हैं तो कई भारत माता वाहिनी तो कई निर्भया दल तो कई महिला समूह भी उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। शराबबंदी, शिक्षा सहित अन्य कई गंभीर मुद्दों पर लगातार काम करते आज इस मुकाम पर पहुंची है। अनीता का कहना है कि वह आगे भी महिलाओं के हक के लिए अपनी लड़ाई लड़ती रहेगी। वह सिर्फ जिला या प्रदेश में नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। वह महिला जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। संस्थापक गुंज सेवा महिला मंडल के रूप में महिलाओं को एकजुट करने का काम से शुरूआत की थी। बाद में उनके काम को देखते हुए उन्हें भारत माता वाहिनी व निर्भया दल का भी संयोजक बनाया गया। बेटियों की शिक्षा को लेकर भी वह लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं की फौज बनाकर रक्तदान, नेत्रदान, देहदान, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी वह काम कर रही हैं। 10 महिलाओं से एक समूह बनाकर शुरुआत की गई सेवा संस्थान की आज गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में हो रही है।

जिले में भी हुई सम्मानित

विश्व महिला दिवस पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित टाउनहाल के कार्यक्रम में अनिता उके को महिला सेल प्रभारी व टीआई पदमा जगत ने सम्मानित किया था. इसके भी उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं जिसमे राज्य व केन्द्रीय मंत्री से सम्मानित हुए हैं

You cannot copy content of this page