DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सावधान – हो सकती है बारिश, गिरेंगे ओले, देखिये कब बदल रहा मौसम का मिजाज

छग | आज से मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है .11 मार्च से बदलाव दिखेगा। इस दौरान आने वाले चार दिनों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकतें हैं। छग के अलग- अलग इलाके में मौसम में बदलाव रहेगा। जिसका असर क्षेत्र में भी रहेगा। ठंड फिर बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा ने बताया  निचले स्तर पर ईस्टरलीज (पूर्वी हवा) और वेस्टरलीज (पश्चिमी हवा) और द्रोणिका / हवा की अनियमित गति के बीच संगम के कारण, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 11 से 13 मार्च के दौरान और 12 और 13 मार्च को झारखंड और बिहार में गरज के साथ पृथक वर्षा हो सकती है। 12 मार्च को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पृथक ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास में चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किमी से ऊपर तक स्थित है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्से में 12 और 13 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

You cannot copy content of this page