DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE-जिले में शुरू हुआ पुलिस का “अभिव्यक्ति”, नारी के सम्मान की” अभियान, पढ़िए क्या है खास, जिले में हुई कैसे इसकी शुरुआत

बालोद। महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित कानून के प्रति जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस प्रशासन व यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से इस बार अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की अभियान का कार्यक्रम शुरू किया गया है। जो 1 हफ्ते तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं और छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा सहित अन्य अपराधों की रोकथाम के प्रति उन्हें जागरूक किया जाएगा।

इसके लिए जागरूकता पोस्टर व अन्य चीजें भी पुलिस व यूनिसेफ के जरिए जारी की गई है। इस कार्यक्रम का आगाज सोमवार को बालोद शहर के टाउन हॉल में आयोजित सम्मान समारोह के जरिए हुआ।

जहां पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सीडब्ल्यूसी, चाइल्डलाइन, सखी सेंटर, एनसीसी, एनएसएस, खेल, एनजीओ, वृद्धाश्रम, आश्रय, घरौंदा, पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बच्चों को जिला पुलिस बल की ओर से सम्मानित किया गया।

कुल 50 महिलाओं और बच्चों को अजाक की थाना प्रभारी व महिला सेल प्रभारी पद्मा जगत ने सम्मानित किया।

टीआई पदमा जगत ने बताया कि 8 मार्च से 14 मार्च तक अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की अभियान चलेगा। यह छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संचालित होगा।

महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध की रोकथाम करने लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

जो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस बालोद की ओर से एक विशेष पहल है। पूरे छत्तीसगढ़ में सभी जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।

महिला दिवस के इस आयोजित सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से अनीता उके, पुष्पा चौधरी टिकरी, एनुका सार्वा, महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, लता तिवारी सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बच्चों का सम्मान हुआ। आयोजन के अंत मेें देशभक्ति गाने पर सभी थिरकतेे भी नजर आई।

गुंडरदेही की सामाजिक कार्यकर्ता कविता गेन्डरे का सम्मान करती टीआई पद्मा जगत

You cannot copy content of this page