भरत भरद्वाज ,फरसगांव(कोंडागांव) . नेशनल हाइवे 30 फरसगांव नगर से टीवीएस एक्सल बाइक में किराना समान लेकर बड़ेडोंगर जा रहा था रायपुर की ओर से आ रही ब्रेजा कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी, गम्भीर रूप से घायल बाइक चालक की रिफर में दौरान भानपुरी के पास मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार बड़ेडोंगर निवासी खेदू राम प्रधान उम्र 45 वर्षीय जो अपनी टीवीएस एक्सल बाइक से किराना समान खरीदी कर अपने घर बड़ेडोंगर जा रहा था कि घर जाने के दौरान फरसगांव नगर के पेट्रोल पंप के सामने अपनी बाइक के साथ रोड को पार कर रहा था तभी अचानक रायपुर की ओर से आ रही एक ब्रेजा कार क्रमांक CG 17 KK 9200 वाहन से आमने सामने टक्कर हो गई ,

इस टक्कर से बाइक में सवार बड़ेडोंगर निवासी खेदू राम प्रधान हवा में उछलकर रोड में बने डिवाइडर में जा गिरा और उसकी बाइक को काफी दूर कार के द्वारा रगड़ते हुए दूर तक ले गया इस टक्कर में खेदू राम गम्भीर रूप से घायल को उपस्तिथ लोगो ने तत्काल उपचार के लिए फरसगांव अस्प्ताल लाया गया , इस घटना के बाइक चालक के दोनो पैर बुरी तरह टूट गए और सीने में अंदरूनी चोट भी आई ,

जिसका प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर अस्प्ताल रिफर किया गया. जहा रिफर के दौरान भानपुरी के पास रास्ते मे उसकी मौत हो गई .परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगाँव पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्त किया गया है , और अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है ।










