DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा मंडल डौंडी लोहारा की मासिक बैठक में “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान का कार्यशाला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

डौंडी लोहारा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल डौंडी लोहारा में “मोदीजी के 12 साल बेमिसाल” के अंतर्गत “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान को लेकर मासिक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मंडल प्रभारी टिनेश्वर बघेल ने बैठक में आगामी 04 जून से 23 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में सभी बूथों पर वृक्षारोपण, बुद्धिजीवी सम्मेलन, प्रदर्शनी, जनसंपर्क अभियान, योग, स्वच्छता अभियान एवं अन्य सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे तथा सभी कार्यक्रमों को सरल पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

कार्यशाला के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुराना जनपद भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुम शर्मा, महामंत्री सोमेंद्र देशमुख, उपाध्यक्ष लता गुप्ता, सुरज भान साहू, हेमलाल देशलहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश देशमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र टेकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा उपाध्याय, मंडल मंत्री धर्मेंद्र निषाद, कोषाध्यक्ष मोहन निषाद, मिडिया प्रभारी प्रीतम साहू, एवं अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

You cannot copy content of this page