DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीआई दल्लीराजहरा में पौधारोपण, “मां भगवती बाड़ी” में बढ़ी हरियाली

दल्लीराजहरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) दल्लीराजहरा में फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के तहत जामुन, इमली, नीम, गुड़हल सहित कुल सात पौधे रोपे गए। संस्था परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

संस्था में लगभग दो वर्ष पूर्व “मां भगवती बाड़ी” की स्थापना की गई थी, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के करीब 50 पौधों का रोपण किया जा चुका है, जो आज हरे-भरे रूप में विकसित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण अधिकारी चन्दप्रकाश कश्यप, फनील कुमार, विरेन्द्र कुमार बघेल, टिकेश्वर साहू, संतोष कुमार चौधरी सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है, जिससे पर्यावरण संतुलन और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

You cannot copy content of this page