DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्कूल सफाई कर्मचारी की पुनः नियुक्ति को लेकर संघ की बैठक, कलेक्टर-डीईओ से जांच और निराकरण की मांग

बालोद। स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ बालोद की एक बैठक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलमाण्ड में कार्यरत सफाई कर्मचारी गंभीर साहू के कार्यमुक्त किए जाने के मामले पर चर्चा की गई।

संघ के अध्यक्ष राकेश कलिहारी ने बताया कि गंभीर साहू वर्ष 2011 से पिछले लगभग 15 वर्षों से अल्प मानदेय पर विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में प्राचार्य द्वारा उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया, जिसके बाद संघ ने इस निर्णय को लेकर आपत्ति जताई है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मामले की जांच कराते हुए पुनः नियुक्ति की प्रक्रिया पर विचार किया जाए। इसके साथ ही संघ द्वारा कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर पूरे प्रकरण की जांच, स्पष्टीकरण और उचित निराकरण की मांग की गई है।

अध्यक्ष राकेश कलिहारी ने कहा कि गंभीर साहू लंबे समय से सेवा दे रहे हैं और ऐसे में अचानक कार्यमुक्त किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले कर्मचारियों के मामलों में नियमों के तहत उचित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी को न्यायोचित निर्णय प्रदान किया जाए।

You cannot copy content of this page