DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

बालोद। जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए डूंडेरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर होने पर जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान नवजात की मृत्यु हो गई, जबकि किशोरी का इलाज जारी है।

अस्पताल में उपचार के दौरान मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद बालोद थाने में शून्य पर अपराध दर्ज कर प्रकरण की डायरी अर्जुंदा थाना भेजी गई।

जांच के बाद अर्जुंदा पुलिस ने ग्राम परसतराई निवासी भोलेश्वर ठाकुर (24 वर्ष), पिता देवेंद्र ठाकुर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page