DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण: नगर पंचायत गुण्डरदेही में लगेगा लोक कल्याण मेला

पथ विक्रेताओं और शहरी गरीबों को मिलेगा ऋण, प्रशिक्षण और विभिन्न योजनाओं का लाभ

गुण्डरदेही। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (PM SVANidhi) के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष लोक कल्याण मेला एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत गुण्डरदेही द्वारा क्षेत्र के पथ विक्रेताओं, शहरी गरीबों एवं असंगठित क्षेत्र के हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

नगर पंचायत द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न वार्डों में शिविर लगाकर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण सुविधा, डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जाएगा।

तीन चरणों में होगा शिविर आयोजन

प्रथम चरण

  • स्थान: आदिवासी भवन, वार्ड क्रमांक 03, गुण्डरदेही
  • दिनांक: 05 जून से 06 जून 2026
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
  • संबंधित वार्ड: 01, 02, 03 एवं 04

इस दौरान श्री आशीष गौतम, श्रीमती प्रियंका ठाकुर, श्री अशोक मानिकपुरी, श्री यादराम सिन्हा एवं श्री हेमंत देशमुख उपस्थित रहेंगे।

द्वितीय चरण

  • स्थान: सहाड़ा चौक, वार्ड क्रमांक 06, गुण्डरदेही
  • दिनांक: 08 जून से 10 जून 2026
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
  • संबंधित वार्ड: 05, 06, 07, 08, 09 एवं 10

तृतीय चरण

  • स्थान: नगर पंचायत कार्यालय, वार्ड क्रमांक 14, गुण्डरदेही
  • दिनांक: 11 जून से 13 जून 2026
  • समय: प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक
  • संबंधित वार्ड: 11, 12, 13, 14 एवं 15

हितग्राहियों को मिलेगा सीधा लाभ

लोक कल्याण मेले के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये तक के ऋण की जानकारी एवं सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशिक्षण तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जाएगा।

अधिक से अधिक लोग उठाएं लाभ

नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोमल ठाकुर ने सभी पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों एवं पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। यह अभियान आत्मनिर्भरता, आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

You cannot copy content of this page