बदलता दौर- अब महात्मा गांधी की खादी हुई ऑनलाइन,अब घर बैठे CG KhadiGram मोबाइल ऐप से खरीद सकते है 250 तरह की खादी साम्रग्रियां, पढ़िए कैसे?



रायपुर। कोऱोना महामारी की आपदा को महात्मा गांधी की खादी ग्रामोद्योग ने अवसर में बदल दिया है। अब खादी की साम्रग्रिया ऑनलाइन हो गई है। ग्राहको तक सीधी पहुंच बनाने के लिए छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने यह व्यवस्था शुरु की है। इस सुविधा से अब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बड़ी-बड़ी कम्पनियों को सीधे टक्कर देगी। मौजूदा समय में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़ की मोबाइल ऐप मे 250 प्रकार के उत्पाद उपलब्ध है। अभी तक यह उत्पाद अपने आस पास के स्थानीय खादी की दुकानों पर ही उपलब्ध होते थे।

पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के मंशाअनुरुप खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं प्रबंध संचालक आईएएस राजेश सिंह राणा जी ने इसकी शुरुआत की है। अब छत्तीसगढ़ की जनता मोबाइल ऐप के माध्यम से भी घर बैठे असानी से खादी ग्रामोद्योग की साम्रग्रिया ऑनलाइन खरीद सकती है। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने दीपावली के शुभ अवसर के लिए घऱो को सजाने आर्कषक स्वदेशी लाईटे और गिफ्ट पैंकिग के लिए बाक्स भी बनाए हैं। जो काफी लुभावने है।

इसके अलावा टी शर्ट,लोअर,मास्क,लेडीज वेयर और अन्य प्रकार की सामग्रिया भी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के मोबाइल ऐप मे उपलब्ध है।

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि अब खादी का भी दौर बदल चुका है। ऑनलाइन होने से अब लोगों में भी इन चीजों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जहां आज के समय में मार्केट में रेडीमेड का बोलबाला है तो वहां अब इस ऑनलाइन व्यवस्था से खादी को बढ़ावा देने की एक नई शुरुआत की गई है।

You cannot copy content of this page