DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का हरित संकल्प: सुरसुली से शुरू हुआ जिला स्तरीय वृक्षारोपण महाअभियान

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं ने लिया अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प

बालोद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ देवरी मंडल के नर्मदाधाम, सुरसुली से किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन के संकल्प के साथ पौधरोपण कर जन-जन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति और मानव जीवन का अस्तित्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा नायक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी, ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष पोषण लाल देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, पूर्व जिला महामंत्री किशोरी लाल साहू, जनपद सभापति टूमन साहू, जनपद सभापति श्रीमती दुलारी बाई देवांगन, मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, मंडल महामंत्री राधेश्याम देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष फनेश्वर साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शुभम देशमुख, किसान मोर्चा अध्यक्ष यादराम सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संतराम तारम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पर्यावरण पार्क में बनाया गया “सीड बॉल”, फलदार वृक्षों के संरक्षण का संदेश

वहीं बालोद स्थित पर्यावरण पार्क में भाजपा जिला मंत्री निशा योगी एवं जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत विशेष पहल करते हुए आम, जामुन, बेल, इमली एवं अन्य फलदार पौधों के बीजों को खाद और मिट्टी से तैयार किए गए सीड बॉल (बीज लड्डू) के माध्यम से रोपित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी समाज को उठानी होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

“पेड़ हैं तो पर्यावरण है, पर्यावरण है तो जल है, जल है तो जीवन है”

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा—

“पेड़ हैं तो पर्यावरण है, पर्यावरण है तो जल है, जल है तो जीवन है।”

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह जिला स्तरीय अभियान पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

You cannot copy content of this page