बालोद में राज्य कर्मचारी संघ की वार्षिक गोष्ठी संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित… मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगी कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई बालोद की वार्षिक संगठनात्मक गोष्ठी बुद्ध विहार बालोद में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों, संगठन विस्तार एवं आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में प्रदेश नेतृत्व ने कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चेलक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बी.आर. रावत (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), खुमान सिंह ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष), नागेंद्र जी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), अवन कुमार जांगड़े (डीएमसी जिला बालोद), डी.एन. साहू (जिला अध्यक्ष धमतरी) एवं लोकेश साहू (संयोजक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बालोद) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, भगवान विश्वकर्मा एवं भगवान बुद्ध के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो” गीत के सामूहिक गायन से वातावरण संगठनमय हो उठा।
“प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे” — अश्वनी चेलक
प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी चेलक ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना सहित विभिन्न विभागों की लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
उन्होंने संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी हितैषी अभियानों जैसे नर्स दिवस, पालक दिवस, पर्यावरण दिवस एवं श्रमिक दिवस की रूपरेखा भी साझा की और कर्मचारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
8 प्राचार्यों के निलंबन का विरोध भी उठा

कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन बालोद के संयोजक लोकेश साहू ने शिक्षा विभाग के 8 प्राचार्यों के निलंबन का विरोध करते हुए कहा कि फेडरेशन जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक इस कार्रवाई का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा संघर्षरत रहेगा।
जिला अध्यक्ष ने रखी संगठन की मांगें
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र देशलहरे ने स्वागत भाषण देते हुए जिले की संगठनात्मक गतिविधियों एवं कर्मचारियों की प्रमुख मांगों की जानकारी दी। जिला सचिव गजेंद्र पुरी गोस्वामी ने व्यापक सदस्यता अभियान चलाए जाने की जानकारी साझा की।
नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी तीन वर्षों के लिए जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
जिला कार्यकारिणी बालोद
- जिलाध्यक्ष — वीरेंद्र देशलहरे
- सचिव — गजेंद्र पुरी गोस्वामी
- कोषाध्यक्ष — प्रदीप कुमार साहू
- जिला उपाध्यक्ष — लोमन राणा, गेंदलाल साहू, ओमप्रकाश देवांगन, चंद्रप्रकाश साहू, तुलसी डोंगरे
- संगठन मंत्री — विकास शर्मा
- सहसचिव — भेद कोसले
- मीडिया प्रभारी — अमित श्रीवास्तव, रीमा सोरी
- जिला प्रवक्ता — जयकांत पटेल, मनोरमा कुंभज
जिला सलाहकार मंडल
चेतन यादव, अजय शर्मा, मुन्नालाल गौतम, दिनेश मालेकर, घनाराम देशमुख, कैलाश नंद, चंद्र कुमार देशमुख, विवेक ध्रुवे, मनीष यादव, राजेश साहू, नरेंद्र जांगड़े, सुरेश देशमुख, पंकज सोनी, ओमप्रकाश गेंद्रे, हरीश रावते, होरीलाल पटेल, डिंपल यादव, ओमेश्वरी साहू एवं ललिता सोरी।
विकासखंड कार्यकारिणी भी घोषित
बालोद विकासखंड
अध्यक्ष — चमन कलिहारी
सचिव — नेम सिंह साहू
सहसचिव — विष्णु राम साहू
कोषाध्यक्ष — मुरारी सोनवानी
सदस्य — कोमल देशमुख
गुरुर विकासखंड
अध्यक्ष – नरेंद्र साहू
सचिव — स्वदेश राही तिवारी
सहसचिव — योगेश ठाकुर
डौंडी विकासखंड
अध्यक्ष — हेमलाल सहारे
सचिव — आर.एस. नेताम
सहसचिव — लेखराम सोनबोईर
डौंडीलोहारा विकासखंड
अध्यक्ष — गजेंद्र खरे
सचिव — महेश जागनायक
सहसचिव — मूलचंद पटेल, डोमार देशमुख
गुण्डरदेही विकासखंड
अध्यक्ष — घनश्याम साहू
सचिव — प्रवीन सहारे
सदस्य — राकेश योगी, डोमार देशमुख
संगठन एकता और कर्मचारी हितों पर जोर
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध होकर कर्मचारी अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
अंत में संगठन मंत्र के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
