DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में घायल गौवंश को गौ सेवकों ने दिया नया सहारा, गौशाला में कराया सुरक्षित उपचार

रजोली में दो दिन से दर्द में तड़प रहे गौवंश की मदद को आगे आए गौ सेवक

गुण्डरदेही। क्षेत्र के ग्राम रजोली में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक गौवंश को समय पर राहत पहुंचाकर गौ सेवकों ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। हादसे के बाद स्थानीय किसान द्वारा लगातार घायल गौवंश का उपचार कराया जा रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्होंने क्षेत्र के गौ सेवकों से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौ सेवक

जानकारी मिलते ही गौ सेवक तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया गया, जहां बेहतर इलाज और देखभाल की व्यवस्था की गई है।

समय पर उपचार से बच सकती है मूक पशुओं की जान

गौ सेवकों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो रहे मवेशियों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से मूक पशुओं की जान भी जा सकती है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई घायल या बीमार पशु दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत गौ सेवकों या पशु चिकित्सा विभाग को दें, ताकि समय रहते उनका उपचार कराया जा सके।

गुण्डरदेही से प्रेम प्रकाश साहू की रिपोर्ट

You cannot copy content of this page