DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो दिन से लापता गैराज मिस्त्री की झाड़ियों में मिली लाश, कैसे हुई है मौत ? पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

सेमरकोना तालाब किनारे बेशरम की झाड़ियों में मिला 48 वर्षीय कंवल देवांगन का शव, इलाके में सनसनी

बालोद। बालोद बस स्टैंड के पास गैराज मिस्त्री का काम करने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दो दिनों से लापता व्यक्ति का शव बुधवार शाम सेमरकोना के पास तालाब किनारे बेशरम की झाड़ियों में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान कंवल देवांगन (48 वर्ष) निवासी सेमरकोना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कंवल पिछले दो दिनों से लापता थे, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बालोद थाने में दर्ज कराई गई थी।

पेशाब करने उतरे ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, सेमरकोना के टिकरापारा के कुछ लोग तालाब किनारे उतरे थे। इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

गैराज मिस्त्री की संदिग्ध मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर परिजनों का यह भी कहना है कि मृतक अधिक शराब पीने का आदी था। हो सकता है ज्यादा शराब पीने से मौत हुई हो। प्रारंभिक तौर पर शरीर पर कहीं कोई चोट या हमले के निशान नहीं मिले है।

You cannot copy content of this page