DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सिकोसा क्रिकेट महाकुंभ का रोमांचक समापन: सोनी ज्वेलर्स बनी चैंपियन, 1 लाख 11 हजार का प्रथम पुरस्कार किया अपने नाम

हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खेला गया फाइनल मुकाबला, खिलाड़ियों का हुआ भव्य सम्मान

बालोद/सिकोसा। ग्राम सिकोसा में आयोजित बहुचर्चित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के अपार उत्साह, जोश और जनसमर्थन के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया, वहीं फाइनल मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

सोनी ज्वेलर्स टीम ने जीता खिताब

रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में सोनी ज्वेलर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 1 लाख 11 हजार 111 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

उपविजेता टीम को मिले ₹51 हजार

प्रतियोगिता में उपविजेता रही टीम को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता जसवंत सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके योगदान की सराहना की गई।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बढ़ी आयोजन की गरिमा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता जसवंत सिन्हा, विधायक कुंवर निषाद, जनपद सदस्य आशिफ गहलोत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की अपील

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बड़ा माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखकर खेल एवं अनुशासन की ओर प्रेरित करते हैं।

खेल प्रेमियों में दिखा भारी उत्साह

फाइनल मुकाबले को देखने आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे थे। पूरे मैदान में रोमांच और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

रिपोर्ट — रूपचंद जैन, सिकोसा

You cannot copy content of this page