DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिपरा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 18 मई से, प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगी कथा

नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन में होंगे विभिन्न प्रसंगों का वाचन, 26 मई को पूर्णाहुति

डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा (कला मंच) में 18 मई 2026 से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन समस्त सिन्हा (ढंगा) परिवार एवं समस्त ग्रामवासी चिपरा द्वारा किया जा रहा है।

कथा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा

18 मई 2026, सोमवार
कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं गोकर्ण कथा

19 मई 2026, मंगलवार
परीक्षित जन्म एवं सृष्टि संरचना

20 मई 2026, बुधवार
ध्रुव चरित्र एवं भरत चरित्र

21 मई 2026, गुरुवार
प्रह्लाद चरित्र

22 मई 2026, शुक्रवार
समुद्र मंथन, राजा बलि एवं कृष्ण जन्मोत्सव

23 मई 2026, शनिवार
बाल लीला एवं माखन चोरी प्रसंग

24 मई 2026, रविवार
मथुरागमन, कंस वध एवं रुक्मणी मंगल

25 मई 2026, सोमवार
सुदामा चरित्र, भगवान परमधाम गमन एवं चढ़ोत्री

26 मई 2026, मंगलवार
गीता हवन, तर्पण, तुलसी वर्षा एवं पूर्णाहुति

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की है।

स्थान: कला मंच, ग्राम चिपरा
तहसील: डौण्डी, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)

You cannot copy content of this page