DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्ली तक पहुंची क्षेत्र के विकास की आवाज: पूर्व सांसद मोहन मंडावी और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात

बालोद/नई दिल्ली।
क्षेत्रीय विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं गुण्डरदेही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन दिल्ली प्रवास के दौरान सक्रिय नजर आए। इस दौरान उन्होंने देश के कई वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

दिल्ली प्रवास के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव तथा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की।

क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़, बस्तर संभाग एवं गुण्डरदेही क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं को क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं से अवगत कराते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।

बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, जनजातीय क्षेत्रों के सशक्तीकरण तथा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे। साथ ही विकास कार्यों को और गति देने के लिए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा भी रखी गई।

केंद्र और राज्य की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

पूर्व सांसद मोहन मंडावी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान हुई ये मुलाकातें क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी और आने वाले समय में गुण्डरदेही, बालोद, बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page