DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षा और विकास को मिली नई गति: ग्राम बगदई में विभिन्न निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

गुरुर।
ग्राम पंचायत बगदई में शुक्रवार को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता साहू रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सदस्य एवं सभापति लता साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल गुरुर के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू तथा सरपंच सुनीता सिवाने उपस्थित रहीं।

विद्यालयों में संसाधन बढ़ाना समय की आवश्यकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का मजबूत आधार होती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन एवं बेहतर अधोसंरचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।

वहीं जनपद सदस्य लता साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार अत्यंत जरूरी है। विद्यार्थियों को अनुशासित अध्ययन और उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी गई।

23.20 लाख रुपए की लागत से होंगे निर्माण कार्य

जनपद सदस्य लता साहू एवं जनपद अध्यक्ष सुनीता साहू के प्रयासों से ग्राम पंचायत बगदई अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला में प्रार्थना शेड एवं मूत्रालय निर्माण कार्य हेतु जनपद विकास निधि (15वें वित्त) से 23.20 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसी निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला बालोद के लक्ष्मीचंद साहू, पिछड़ा वर्ग भाजपा महामंत्री संजय साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नीलांबर साहू, बद्रीराम सीवना, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष चुनेश्वर साहू, गोपीराम, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष पेमन सिंह, लक्ष्मण सिंह कलिहारी, भगोली राम साहू, गौकरण कलिहारी, उपसरपंच नीलांबर बंजारे, पंचायत सचिव, शाला परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा और विकास के लिए सामूहिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

You cannot copy content of this page