DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

योगेश्वर देशमुख के जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण और जैविक कृषि संगोष्ठी का आयोजन

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किसानों ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती का लिया संकल्प

राजनांदगांव। भाजपा किसान मोर्चा प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक योगेश्वर देशमुख के जन्मदिन के अवसर पर तथा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम सुरगी, जिला राजनांदगांव में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं जैविक कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सत्कार प्रभारी विलास सुतार रहे। वृक्षारोपण के पश्चात आयोजित संगोष्ठी में जैविक खेती, मिट्टी संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विलास सुतार ने कहा कि रासायनिक खेती के लगातार बढ़ते उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि भविष्य की आवश्यकता है और यही खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हो सकती है।

इस अवसर पर योगेश्वर देशमुख ने कहा कि जैविक कृषि वर्तमान समय की जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में किसानों के हित और कृषि विकास को प्राथमिकता देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो देश भी मजबूत और समृद्ध बनेगा।

उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कमलेश देशमुख (युवा महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), डॉ. संदीप बेलचंदन (युवा उपाध्यक्ष, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज), आशीष दिल्लीवार (संयोजक प्रकल्प, भाजपा किसान मोर्चा), योगेंद्र देशमुख (सह संयोजक प्रकल्प), आनंद साहू (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, राजनांदगांव), रोशन अमृत, प्रेम देशमुख, दुष्यंत देशमुख, केशव गौतम, धनेश्वर देशमुख, वीरेंद्र, शैलेंद्र, मानसिंह साहू, गणेश, उमाशंकर साहू, टिकेश्वर गौतम, चिराग साहू, राहुल ठाकुर, दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन कमलेश देशमुख द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page