
बालोद, 25 जून 2026।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला बालोद में भी जिला प्रभारी एवं सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला महामंत्री श्री राकेश “छोटू” यादव को मन की बात कार्यक्रम का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं श्री ठाकुर रामचंद्राकार एवं श्री सौरभ लुनिया को जिला सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
17 मंडलों में भी होगा प्रभावी संचालन

प्रदेश संगठन द्वारा जिले के सभी 17 मंडलों में कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, समन्वय एवं व्यापक जनसंपर्क को ध्यान में रखते हुए मंडल प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। संगठन का मानना है कि इससे बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और मजबूत होगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रेरक विचारों को पहुंचाने पर रहेगा फोकस
वरिष्ठ नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मन की बात कार्यक्रम को व्यापक जनसहभागिता प्राप्त होगी तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकेगा।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, बिलासपुर संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, लेखराम साहू, पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, कौशल साहू, श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, श्रीमती कांति सोनेश्वरी, हरीश कटझरे, प्रेम साहू, श्रीमती चंद्रलता साहू, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती निशा योगी, सोमेश सोरी, जितेंद्र साहू, मनीष झा, विनोद जैन, कमल पनपालिया सहित जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रभारी एवं सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए “मन की बात” कार्यक्रम को जनसहभागिता का मजबूत मंच बनाएंगे और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और सशक्त करेंगे।












