DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सायकल मिला, छात्रों का चेहरा खिला: सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों के सपनों को मिली नई रफ्तार

डौंडी/बालोद।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल मरकाटोला, विकासखंड डौंडी जिला बालोद में पात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मुकेश कौड़ो, अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी ने पात्र 14 छात्राओं को तिलक लगाकर एवं साइकिल की चाबी प्रदान कर निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को अच्छे अंक अर्जित करने, अपने माता-पिता, गुरुजनों, गांव और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री एस.के. चटर्जी तथा ग्राम पंचायत मरकाटोला के युवा सरपंच पंकज हिड़को ने भी सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शासन की यह योजना विशेष रूप से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और विद्यालय तक उनकी पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर श्री बालकुमार राणा (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन विकास समिति), श्री सी.एल. कांडे (व्याख्याता), श्री बी.एल. ध्रुव (व्याख्याता), श्रीमती ललिता यादव (व्याख्याता), श्रीमती दीप्ति ठाकुर (व्याख्याता), श्री प्रभात कुमार, श्री करण सिंह (संकुल समन्वयक), श्रीमती योगेश्वरी लारेन्द्र (प्रधान पाठक), श्री डिलेश्वर (पंच) सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने साइकिल मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नियमित अध्ययन और बेहतर भविष्य निर्माण का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page