DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वन विभाग की बड़ी चूक! बिना बेहोश किए कुएं से निकाला गया तेंदुआ खेत में भागा, ग्रामीणों में दहशत

खाट के सहारे बाहर निकाला गया तेंदुआ, पकड़ में नहीं आया; कई ग्रामीण जान बचाने तालाब में कूदे

बालोद। ग्राम जगतरा में कुएं में मिले तेंदुए को बाहर निकालने के दौरान वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। तेंदुए को बिना बेहोश किए खाट के सहारे कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन बाहर आते ही वह वन विभाग की पकड़ से निकलकर पास के धान के खेत में जा छिपा। घटना के बाद इलाके में दहशत और बढ़ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू के दौरान तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किए बिना ही खाट के जरिए बाहर निकालने का प्रयास किया। जैसे ही तेंदुआ बाहर आया, वह तेजी से भाग निकला। अचानक तेंदुए को अपनी ओर आते देख मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

जान बचाने तालाब में कूदे ग्रामीण

घटना के दौरान कुछ ग्रामीण डर के कारण अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

धान के खेत में छिपा तेंदुआ, निगरानी में जुटा अमला

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ अब जगतरा से लगे एक धान के खेत में छिपा हुआ है। बालोद वन विभाग और पुलिस विभाग का अमला मौके पर तैनात है और लगातार ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

तेंदुए के खुले में घूमने की खबर से आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों को खेतों और जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने और भीड़ नहीं लगाने की अपील की जा रही है।

You cannot copy content of this page