DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“युवा शक्ति का संकल्प: डौंडीलोहारा में निकली व्यसन मुक्ति जागरूकता रैली, नशे के खिलाफ बुलंद हुई आवाज”

डौंडीलोहारा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ डौंडीलोहारा में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर के तृतीय दिवस व्यसन मुक्ति जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

नशामुक्त समाज का दिया संदेश

इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली नशा और व्यसन जैसी कुरीतियों से लोगों को मुक्त कराना तथा जनमानस में जागरूकता फैलाना रहा। शिविर में शामिल युवा भाई-बहनों को नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

नया बस स्टैंड में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। युवाओं ने संदेश दिया कि स्वस्थ और सफल जीवन के लिए नशे से दूरी जरूरी है।

इन मार्गों से निकली रैली

रैली की शुरुआत गायत्री शक्तिपीठ से हुई, जो विवेकानंद चौक, राजापारा, नया बस स्टैंड और सदरलाइन होते हुए पुनः शक्तिपीठ में समाप्त हुई। रैली के दौरान युवाओं ने नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।

इनका रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक भोलाराम साहू, प्रशिक्षक टोली प्रमुख कुलदीप कृष्ण भारती, प्रशिक्षक डागेश्वर साहू, भेमेश्वरी साहू, आयोजक मिलन सिन्हा, कैलाश साहू, पीलूराम साहू सहित ब्लॉकभर से आए परिजनों का सराहनीय सहयोग रहा।

👉 रैली के माध्यम से युवाओं ने समाज को नशामुक्त बनाने का मजबूत संदेश दिया।

You cannot copy content of this page