DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“12वीं में 89% अंक लाकर द्रुपत साहू ने बढ़ाया मान, डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा का लक्ष्य”

बालोद। जिले के अर्जुन्दा क्षेत्र के मेधावी छात्र द्रुपत साहू ने कक्षा 12वीं जीवविज्ञान में 89 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

स्कूल और परिवार का बढ़ाया गौरव

द्रुपत साहू, पीएम श्री इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुन्दा के छात्र हैं। वे ग्राम मटिया (अर्जुन्दा) निवासी चंद्रहास साहू (व्याख्याता, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घीना) एवं स्वर्गीय श्रीमती राधिका साहू के सुपुत्र हैं।

पहले भी कर चुके हैं शानदार प्रदर्शन

द्रुपत ने इससे पहले कक्षा 10वीं में भी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अब 12वीं में भी शानदार अंक लाकर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन को फिर साबित किया है।

परिवार में खुशी की लहर

उनकी इस उपलब्धि पर दादा कमलनारायण साहू, दादी कजरी देवी साहू, बहन जागृति साहू तथा परिजन हेमंत पंकज (मामा) और उमाशंकर साहू ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

डॉक्टर बनकर करना चाहते हैं सेवा

द्रुपत साहू का सपना है कि वे आगे चलकर डॉक्टर बनें और गरीबों की सेवा करें। उनकी यह सोच न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा करती है, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।

द्रुपत की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

You cannot copy content of this page