DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“बड़गांव की मेधावी छात्रा हिना ने 10वीं में 94% अंक लाकर बढ़ाया विद्यालय और क्षेत्र का मान”

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के परीक्षा परिणाम 2026 में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित 10वीं-12वीं के साथ ही स्थानीय मुख्य परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 11वीं के परिणाम भी घोषित किए गए, जिसमें कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किए।


10वीं में हिना ने मारी बाजी

कक्षा 10वीं में हिना (पिता नोमन लाल) ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर प्रीजा (पिता प्रकाश उर्वशा) 79.83% तथा तृतीय स्थान पर ईसा साहू 79.67% रहीं।


कक्षा 9वीं के टॉपर्स

कक्षा 9वीं में पुष्पांजलि (84.83%) प्रथम, कविता (80.33%) द्वितीय और युगश्वरी (78.33%) तृतीय स्थान पर रहीं।


कक्षा 11वीं के परिणाम (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य)

कला संकाय:
प्रथम – मानसी (85%) एवं तारणी (85%)
द्वितीय – किरण (81%)
तृतीय – विद्या (69.6%)

विज्ञान संकाय:
प्रथम – विद्या (81.2%)
द्वितीय – वेणु (80.8%)
तृतीय – मेनका (80.6%)

वाणिज्य संकाय:
प्रथम – सोनाली (86%)
द्वितीय – प्रेमिका (70.6%)
तृतीय – जागृति (62.2%)


कक्षा 12वीं के टॉपर्स

कला संकाय:
प्रथम – चेतना (83.4%)
द्वितीय – हेमलता (81.6%)
तृतीय – हेमकुंवर (76.6%)

विज्ञान संकाय:
प्रथम – साहिल कुमार (83.6%)
द्वितीय – टींकल (81.2%)
तृतीय – टिकेश्वरी (80.6%)

वाणिज्य संकाय:
प्रथम – डोमेश्वरी (70.4%)
द्वितीय – साहिल कुमार (67.6%)
तृतीय – जितेंद्र कुमार (61.2%)


सम्मान समारोह और शुभकामनाएं

विद्यालय परिवार द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। विशेष रूप से 10वीं की टॉपर हिना एवं उनके पालकों का सम्मान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, जनपद सदस्य डोमेंन्द्र सिंह राजपूत, शाला विकास समिति के सदस्य विक्रम साहू, अशोक पटेल, पालकगण एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


उज्ज्वल भविष्य की कामना

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो आने वाले समय में और बड़े मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

You cannot copy content of this page