बालोद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर ग्राम पंचायत तरौद में मजदूरों के सम्मान और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पंचायत द्वारा जहां एक ओर मजदूरों के साथ मिलकर श्रमदान किया गया, वहीं दूसरी ओर सभी श्रमिकों के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम और प्रसाद भोजन का आयोजन भी किया गया।
एक दिन का श्रमदान, सामूहिक भागीदारी
मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तरौद के समस्त मजदूरों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा एक दिन का श्रमदान कार्य किया गया। इस श्रमदान में सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके, सचिव सीमा सेन, रोजगार सहायक दिलीप साहू, शंभू साहू, समस्त पंचगण, मेट एवं ग्रामीण मजदूरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मजदूरों को दी शुभकामनाएं, कराया गया भोजन
इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा सभी मजदूरों को मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही पंचायत की ओर से प्रसाद स्वरूप भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसमें सभी मजदूरों ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।
जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सरपंच धर्मेंद्र कुमार रामटेके के साथ जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर, सचिव श्रीमती सीमा सेन, पंच देवलाल ठाकुर, देव सिंह पटेल, सोहन ठाकुर, महिला पंच मान बाई ठाकुर, राधिका पटेल, टिकेश्वर पटेल, श्याम बाई ठाकुर, चंद्रिका निषाद, राधिका निर्मलकर, तुलेश्वरी साहू, शंभू साहू, समारु यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूर उपस्थित रहे।
एकता और सम्मान का संदेश
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज के विकास में मजदूरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है, और उनके सम्मान के बिना प्रगति अधूरी है। ग्राम पंचायत तरौद का यह प्रयास मजदूरों के प्रति सम्मान और सामूहिकता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
