बालोद, 29 अप्रैल 2026। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में खाद्य एवं औषधि पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए संयुक्त टीम का गठन कर सघन अभियान शुरू कर दिया गया है। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर के नेतृत्व में कार्रवाई
मंगलवार 28 अप्रैल को डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय बालोद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में दबिश देकर खाद्य एवं औषधि पदार्थों की गुणवत्ता जांच की।
कई दुकानों में निरीक्षण, सैंपल लिए गए
टीम द्वारा कैलाश स्टोर्स, गोविंद जनरल स्टोर्स, पूजा श्रृंगार (जवाहर मार्केट), नमो कलेक्शन, मरारापारा, जय कलेक्शन, अग्रवाल सलेक्शन, बटरफ्लाई स्टोर, नारायग डेली नीड्स और आहुजा कलेक्शन सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
इसके साथ ही टुवानी मेडिसीन सेंटर, जैन मेडिकल स्टोर्स, साहू मेडिकल स्टोर्स और हर्ष मेडिकल स्टोर्स में सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की जांच कर 2 सैंपल संग्रहित किए गए।
खाद्य दुकानों में भी जांच, अनियमितता पर नोटिस
खाद्य शाखा की टीम ने न्यू बस स्टैंड स्थित गंगोत्री डेली नीड्स, प्रकाश होटल, ठाकुर पान पैलेस, अशोका बिरयानी, साहू जलेबी और विक्की भोजनालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
एक्सपायरी ब्रेड मिली, मौके पर नष्ट कराई गई
फर्म मेसर्स गंगोत्री डेली नीड्स में कालातीत (एक्सपायरी) ब्रेड पाई गई, जिसे अधिकारियों ने तत्काल मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
शहर के अन्य इलाकों में भी सघन जांच
टीम ने पुरानी चपाटी और घड़ी चौक क्षेत्र में भी स्वरूप चाट कॉर्नर, यादव मुंगेडी, मनीष चाट, पुष्पाबाई गन्ना रस, गंगा मैय्या फल वाटिका, नमो चाय नाश्ता, छत्तीसगढ़ साहू होटल, देव फल भंडार, आयुष पान पैलेस, नमन फ्रूट सेंटर, माता रानी कुल्फी, देव सोडा, कृष्णा मोमोस सेंटर और लोकेश डिकेश चाट जिग-जैग फास्ट फूड का निरीक्षण किया।
साफ-सफाई और लाइसेंस को लेकर सख्त निर्देश
अधिकारियों ने सभी संचालकों को खाद्य अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) बनवाने और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
