DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो को लेकर कांग्रेस का विरोध, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

बालोद। जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल से संबंधित कथित आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो वायरल होने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दोषियों की गिरफ्तारी और आईडी बैन करने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक बालोद के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी, सख्त कानूनी कार्रवाई और संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को तुरंत बैन करने की मांग की। यह ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर को सौंपा गया।

वीडियो से सार्वजनिक छवि को ठेस—कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वायरल वीडियो से भूपेश बघेल के सार्वजनिक जीवन की मर्यादा को ठेस पहुंची है। उन्होंने इसे भ्रामक और जनरेटेड कंटेंट बताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल राजनीतिक शुचिता के खिलाफ हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात हैं।

तकनीक के दुरुपयोग पर जताई चिंता

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की तकनीक का दुरुपयोग कर किसी भी व्यक्ति की छवि धूमिल करना बेहद चिंताजनक है। इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी आक्रोश है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, संजय बारले, महामंत्री भोजराज साहू, शम्भू साहू, सतीश यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा, अंचल प्रकाश साहू, नरेंद्र सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, नेता प्रतिपक्ष कासिमुद्दीन कुरैशी, पार्षद विनोद बंटी शर्मा, सुमित शर्मा, अनिल यादव, कमलेश श्रीवास्तव, रोहित सागर, भूपेश नायक, कमल टुवानी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, साजन पटेल, उस्मान रजा, के. ईश्वर राव, सत्यम जैन, सुनील जैन, कुलेश्वर तिवारी, देवेंद्र साहू, नमन यादव, सुमीत यादव, रूपेश राणा, इमरान, कान्हा साहू, फैज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आगे आंदोलन भी किया जा सकता है।

You cannot copy content of this page