DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गरीब परिवार की बेटी ने रचा इतिहास: 98% अंक लाकर छत्तीसगढ़ मेरिट में बनाई जगह, डोंडी लोहारा की लीना साहू ने बढ़ाया मान

डोंडी लोहारा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में बालोद जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। डोंडी लोहारा क्षेत्र की होनहार छात्रा कु. लीना साहू ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 18वां स्थान (टॉप-10 में सातवीं रैंक) हासिल किया है।

गरीब परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता

कु. लीना साहू मूल रूप से ग्राम खरथुली (बड़गांव) की निवासी हैं और एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता पितांबर साहू भिलाई के सुरडुंग क्षेत्र में एक छोटी कंपनी में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता भारती बाई साहू गृहिणी हैं।

प्रयास आवासीय विद्यालय से मिली नई उड़ान

लीना साहू बचपन से ही अपने पिता के साथ भिलाई में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। कक्षा 8वीं (सत्र 2025-26) में उन्होंने प्रयास आवासीय विद्यालय की परीक्षा दी, जिसमें उनका चयन नवीन ओबीसी प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, बिलासपुर में हुआ। यहीं से उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिला और उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, पूरे परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने मिठाई खिलाकर लीना को बधाई दी।
उन्हें बधाई देने वालों में उनके नाना गुहरी राम साहू, दादा भागीराम साहू, बड़े पापा भेषराम साहू, उपेंद्र साहू, मामा संदीप साहू, थानेश्वर साहू (वकील) सहित अन्य परिजन शामिल रहे।

जिले के लिए बनी प्रेरणा

लीना साहू की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बालोद जिले के लिए गर्व की बात है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए परिस्थितियां नहीं, हौसला बड़ा होना चाहिए, बता दे की अभी तक के जानकारी अनुसार बालोद जिले से इस बार टॉप टेन में कोई नहीं आए हैं। ये बेटी बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

You cannot copy content of this page