DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग: प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, परसोदा में पेड़ से लटके मिले महिला और युवक के शव, गांव में पसरा सन्नाटा

बालोद/झलमला। कोतवाली थाना क्षेत्र के परसोदा (झलमला) गांव में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक महिला और युवक के शव पेड़ से लटके मिले, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

📍 एक साथ घर से निकले, सुबह खेत के पास मिले शव

जानकारी के अनुसार दोनों शनिवार को एक साथ बाइक से बैंक जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह परसोदा और पाकुरभाट के बीच खेत किनारे एक पेड़ पर दोनों के शव लटके पाए गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

👥 मृतकों की पहचान

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान करीब 40 वर्षीय संतोषी बाई के रूप में हुई है, जिनका एक 19 वर्षीय बेटा भी है। वहीं युवक की पहचान लगभग 25 वर्षीय खरांशु के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मुंहबोले देवर-भाभी के रिश्ते में थे

🚔 पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

🔍 हर एंगल से जांच

पुलिस द्वारा परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, साथ ही कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे

😢 गांव में पसरा मातम

एक साथ दो मौतों से गब्दी और परसोदा गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


👉 पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।

You cannot copy content of this page