DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

⚠️ शादी की खुशियां मातम में बदली: टीकाराम यादव के घर से लौट रहे बाराती हादसे का शिकार, 1 की मौत, 17 घायल

बालोद | 18 अप्रैल 2026 (शाम)

जिले में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के भानपुरी में टीकाराम यादव के घर बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिजन ‘चौथिया’ कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तभी झलमला–रानीमाई मोड़ के पास तालगांव के आगे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।


🚨 हादसे में 1 की मौत, 17 घायल

इस दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय सुरेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया जा रहा है।


🚗 35 से अधिक लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि पिकअप में 35 से अधिक लोग सवार थे। इससे पहले कुछ महिलाएं बस और अन्य वाहन से रवाना हो चुकी थीं, जबकि बाकी परिजन पिकअप से जा रहे थे।


⚡ तेज रफ्तार और लापरवाही बनी कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और उसके नशे में होने की भी आशंका है। तालगांव के पास मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।


🏥 घायलों का इलाज जारी

घायलों में महानंद यादव (54), गिरधर (40), लीलाराम (45), लोमेश (15), भूपेंद्र यादव (23), रूपेश (24), बागेश्वर यादव (24), परम यादव (39), परमेश्वर (36), सुधांश (21), समरू राम, मोक्ष (1 वर्ष), धीमान (9), दीपेश (7), पेमन, देव कुमार सहित अन्य शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है और अधिकांश खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।


👥 ग्रामीणों ने बचाई जान

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिल सका।


🔍 जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है, इसके अलावा ड्राइवर के नौ सीखिए होने के बात भी सामने आई है।


⚠️ बड़ा सवाल

बार-बार हो रहे ऐसे हादसे यह सवाल खड़ा करते हैं कि आखिर ओवरलोडिंग और लापरवाही पर कब लगेगी लगाम?

You cannot copy content of this page