माता राजराजेश्वरी जयंती पर तीन स्थानों में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ



प्यासे को पानी और भूखे को भोजन कराना ही सच्ची सेवा – महात्मा भुवनेश्वरी बाई

बालोद। मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालोद द्वारा माता राजराजेश्वरी जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम भिलाई आश्रम प्रभारी महात्मा भुवनेश्वरी बाई जी एवं ज्योति बाई जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। 💧


अर्जुंदा, मालीघोरी और जुंगेरा आश्रम में शुरू हुआ प्याऊ

इस अवसर पर अर्जुंदा, मालीघोरी बस स्टैंड एवं जुंगेरा आश्रम परिसर में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया, जिससे गर्मी के दिनों में राहगीरों और आमजन को राहत मिलेगी।


मानव सेवा ही सच्चा धर्म – महात्मा भुवनेश्वरी बाई

महात्मा भुवनेश्वरी बाई जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव धर्म के प्रणेता सतपाल महाराज की असीम कृपा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 5 अप्रैल को माता राजराजेश्वरी जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया है।
उन्होंने कहा कि भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना ही प्रभु की सच्ची सेवा है और यही मानव धर्म का मूल संदेश है।


जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

प्याऊ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर सिंह निषाद विधायक गुंडरदेही उपस्थित रहे। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती वंदना पारख, सरपंच श्रीमती ममता साहू, राजू पारख, मो. इशाक खान, जिला प्रधान जी.डी. कोठवारे, जिला सचिव शिव कुमार चौरके, रंजन निषाद, कृष्णा देवांगन, सुखीत ठाकुर, केजू भुआर्य, केशव साहू, आत्माराम, एन.आर. कुल्हरिया, खूब लाल भट्ट, नेतराम पटेल, अर्जुन ठाकुर, महेश्वरी गांवरे, जया ठाकुर, रेवती भारद्वाज, रीपा पटेल, पूजा भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं प्रेमीगण उपस्थित रहे।


गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा लगाए गए इन शीतल जल प्याऊ केंद्रों से गर्मी के दिनों में आम नागरिकों और राहगीरों को राहत मिलेगी। समिति के इस सेवा कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। 🙏

You cannot copy content of this page