DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में शिवसेना संगठन मजबूत करने ग्राम इकाइयों का दौरा करेंगे विजय पारख

कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी कार्यक्रमों की देंगे जानकारी

बालोद। विजय पारख शिवसेना के वरिष्ठ नेता जिले में संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ग्राम इकाइयों का दौरा करेंगे। यह दौरा शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। दौरे के दौरान वे जिले के शिवसैनिक नेताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।


कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक रणनीति पर होगी चर्चा

दौरे के दौरान विजय पारख कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही ग्राम स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।


बालोद में मजबूत हुआ है शिवसेना का संगठन

जिले के वरिष्ठ शिवसेना नेता बलराम साहू एवं हेमंत शर्मा ने बताया कि विजय पारख के नेतृत्व में बालोद जिले में शिवसेना का संगठन मजबूत और सक्रिय हुआ है। उन्होंने कहा कि आम जनहित और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार प्रभावी कार्य कर रही है।


जिले में शिवसेना को तीसरी बड़ी पार्टी बनाने का लक्ष्य

शिवसेना नेता जयप्रकाश चंद्राकर ने कहा कि जिले में आम जनता का झुकाव शिवसेना की ओर बढ़ रहा है। संगठन का प्रयास है कि बालोद जिले में शिवसेना को पुनः तीसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित किया जाए।


हिंदुत्व, गौ संरक्षण और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता

हेमंत शर्मा ने प्रेस को बताया कि हिंदुत्व, गौवंश सुरक्षा एवं संरक्षण सहित जनहित से जुड़े मुद्दों पर विजय पारख के नेतृत्व को कार्यकर्ताओं और आम जनता ने सराहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई ग्राम इकाइयों में शिवसेना की नई शाखाओं का गठन किया जाएगा।


जिले भर में संगठन विस्तार में जुटे कार्यकर्ता

जिले में संगठन विस्तार के लिए महिला नेत्री ललिता देवांगन, प्रियंका साहू, अनीता ठाकुर सहित रोशन ढीमर, आनंद यादव, डीलेश देवांगन, भोलेंद्र ठाकुर, रामनारायण देवांगन, इलेश यादव एवं राकेश ठाकुर लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। 🤝📍🚩

शिवसेना पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि आगामी संगठनात्मक दौरों से जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और ग्राम स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा।

You cannot copy content of this page