DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ बालोद का गठन

सतनाम ले भवन में बैठक, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

बालोद। जिला सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ का गठन 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सतनाम भवन बालोद में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही, जिससे समाज के युवाओं में संगठन के प्रति उत्साह देखने को मिला।


युवाओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बैठक के दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवाओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां दी गईं। सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का चयन किया गया।


ये बने युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी

युवा प्रकोष्ठ बालोद के पदाधिकारियों में
अध्यक्ष – कुणाल कुरे
महासचिव – कमलेश देवेन्द्र
सचिव – मनीष बारले
कोषाध्यक्ष – सभीर

उपाध्यक्ष – कुरेन्द्र महिलांग, नवीन चंदेल, देवा, गोविदा बारले

संगठन सचिव – अमरदास टंडन, मुकेश बघेल, विश्वनाथ देसलहरे, युवराज बंजारे, मंगलदास गेड्रे

मीडिया प्रभारी – लोकेन्द्र गायकवाड को बनाया गया।


समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही उपस्थिति

बैठक में जिला सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष संजय बारले एवं सचिव एस.आर. बंजरे की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने नवगठित युवा टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


संगठन को मजबूत बनाने युवाओं में दिखा उत्साह

बैठक में उपस्थित युवाओं ने समाज के विकास, संगठन विस्तार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ के गठन से जिले में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। 🤝📢

You cannot copy content of this page