DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

09 गौवंश के साथ बोलेरो पिकअप जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

करेलीबड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

धमतरी। थाना मगरलोड अंतर्गत चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने गौवंशों के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 09 नग गौवंश (बछड़े) को सुरक्षित बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया है।


मुखबिर की सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई

चौकी करेलीबड़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की महिंद्रा बोलेरो पिकअप (क्रमांक CG 04 QL 5867) में गौवंशों को ठूंस-ठूंसकर बिना चारा-पानी के अमानवीय तरीके से बरबसपुर (जिला दुर्ग) से मुसुरपुट्टा बाजार (सिहावा, जिला धमतरी) की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ग्राम करेलीबड़ी नंगरा नाला स्थित बजरंग बली मंदिर के पास पहुंची और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की।


वाहन में 09 बछड़े क्रूरता पूर्वक भरे मिले

जांच के दौरान वाहन में 07 लाल रंग एवं 02 सफेद रंग के कुल 09 बछड़े अत्यंत क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। मौके पर मौजूद वाहन चालक और उसके साथी से पूछताछ की गई, लेकिन वे गौवंश परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।


दोनों आरोपी गिरफ्तार, वाहन और दस्तावेज जब्त

पुलिस ने मामले में आरोपी
अभिलाष कुमार साहू (25 वर्ष)
और राहुल यादव (27 वर्ष), दोनों निवासी बरबसपुर थाना रानीतराई जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 55/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


गौवंशों को गौशाला में सुरक्षित रखा गया

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन, वाहन के दस्तावेज (आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस) तथा 09 नग गौवंश को विधिवत जब्त किया। बरामद सभी गौवंशों को सुरक्षा के लिए गौशाला में रखवाया गया है।


अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पशुओं के अवैध परिवहन या क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। 🚔🐄

You cannot copy content of this page