DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 162वां स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान शिवनाथ नदी तट पर संपन्न

दुर्ग । स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ द्वारा “हरा-भरा, स्वच्छ धरा” के उद्देश्य को लेकर लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत 162वें सप्ताह में प्राचीन शिव मंदिर एवं शिवनाथ नदी मुक्ति धाम परिसर में स्वच्छता, जल संरक्षण और नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर एवं घाट क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। 🌿🧹


मंदिर परिसर में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

अभियान के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर से झिल्ली, जूठे दोना-पत्तल, पानी पाउच, प्लास्टिक बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर, गुटखा पाउच तथा मदिरा की कांच की बोतलों सहित अन्य कचरा एकत्र कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया, जिसे नगर निगम प्रशासन द्वारा उठाया जाएगा।
साफ-सफाई के दौरान मंदिर परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मदिरा सेवन किए जाने के प्रमाण भी मिले, जिनमें कई खाली शीशियां बरामद हुईं।

समिति ने आम नागरिकों से अपील की कि मंदिर परिसर में मदिरा सेवन न करें तथा कचरा केवल डस्टबिन में ही डालें, ताकि परिसर स्वच्छ बना रहे। 🙏


शिवनाथ नदी घाट पर भी चलाया गया सफाई अभियान

अभियान के दौरान घाट पर स्नान के लिए आए देवनाथ सिन्हा द्वारा नदी में बहकर आए बदबूदार कचरे को निकालकर किनारे सुरक्षित स्थान पर एकत्र किया गया, जिसे नगर निगम प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा।
इस अवसर पर घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को बैनर, नारे, स्लोगन और कविताओं के माध्यम से नदी परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।


नशामुक्ति और जल संरक्षण का दिया गया संदेश

अभियान के दौरान पोस्टरों के माध्यम से “नशे का होना आदी, घर-परिवार की है बर्बादी” तथा “जल है तो बल है” जैसे संदेशों के जरिए लोगों को नशामुक्ति और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

समिति के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि समिति की टीम प्रत्येक वर्ष गर्मी से पूर्व नदी घाटों की सफाई करती है और कई बार नगर निगम प्रशासन भी इसमें सहयोग करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजन सामग्री का सीमित उपयोग करें, ताकि नदी में गंदगी कम हो और सफाई कार्य सुगम बने।


स्वच्छता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव

समिति के सदस्य नरेंद्र बंछोर ने कहा कि स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति स्वयं कचरा उठाकर समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।


इन सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी

अभियान में नवनीत कुमार हरदेल, निकिता शिंगणे, श्वेता जैन, सरोज टहनगुरिया, चितरंजन दुर्गा देशमुख, महेंद्र यादव, भानु शंकर बेलचंदन, राजू शर्मा, देवनाथ सिन्हा, दिनेश यादव तथा उर्मिला देवी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 🌍✨

You cannot copy content of this page