DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

12 करोड़ की सांकरा-बरही-नारागांव सड़क निर्माण में बड़ी अनियमितताएं, जिला पंचायत ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

📍 बालोद, 01 अप्रैल 2026

आज 12 करोड़ की लागत से स्वीकृत सांकरा से बरही और नारागांव पहुंच मार्ग का जिला पंचायत द्वारा गठित निरीक्षण समिति ने सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कांति सुनेश्वरी और श्री गुलशन चंद्राकर, पूर्व सदस्य श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिन्हा, ग्राम पंचायत बरही की सरपंच श्रीमती कोमिन सिन्हा, ग्राम पंचायत नारागांव के सरपंच सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा शासन की ओर से ईई, एसडीओ, इंजीनियर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी निरीक्षण में मौजूद थे।

🚧 निरीक्षण में सामने आई प्रमुख अनियमितताएं:

  • सड़क की गहराई केवल 35-40cm, जबकि मानक 50cm होनी चाहिए।
  • पुराने रोड के उखाड़े हुए मैटेरियल को सड़क किनारे डालना।
  • फरसी गिट्टी का गलत उपयोग।
  • सांकरा तालाब के किनारे सोल्डर का डाला जाना।
  • कांडे के पुल स्ट्रक्चर में मिट्टी युक्त रेत का इस्तेमाल।

सख्त निर्देश और सुधारात्मक कार्रवाई:
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इन अनियमितताओं पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित ठेकेदार को सड़क तोड़कर पुनर्निर्माण करने का तत्काल आदेश दिया। साथ ही बरही के किराना दुकान से ट्रांसफार्मर तक नाली निर्माण हेतु ईई और एसडीओ को निर्देशित किया गया। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी।

निरीक्षण का महत्व:
सड़क निर्माण में पाई गई अनियमितताओं को सुधारकर गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्थानीय जनता की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए जिला पंचायत द्वारा तत्काल कदम उठाए गए हैं।


You cannot copy content of this page