DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में ब्रह्माकुमारीज का ‘‘शिवदर्शन आध्यात्मिक मेला’’ : बी.के. रीटा दीदी करेंगे उद्घाटन

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, आत्मज्ञान भवन आमापारा बालोद के तत्वाधान में 3 अप्रैल 2026 से ‘‘शिवदर्शन आध्यात्मिक मेला’’ आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की मुख्य संचालिका बी.के. रीटा दीदी द्वारा किया जाएगा।

मेलें का प्रमुख आकर्षण

  • 40 फीट ऊंची शिवलिंग प्रतिमा
  • 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन
  • आत्मज्ञान एवं परमात्मज्ञान सत्र
  • कुंभकरण की चैतन्य झांकी
  • राजयोग की विजुअल अनुभूति
  • व्यसन मुक्त जीवन शैली प्रदर्शनी
  • बच्चों के लिए मूल्य आधारित गेम्स

ब्रह्माकुमारीज बालोद की मुख्य संचालिका बी.के. विजयलक्ष्मी दीदी ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और नगर में होर्डिंग्स एवं पाम्फलेट वितरण किया जा रहा है। यह मेला अद्वितीय है क्योंकि इसमें लोग मनोरंजन के साथ-साथ भगवान शिव को समझ सकते हैं और राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से स्थाई खुशी प्राप्त करने की विधि सीख सकते हैं, वह भी पूर्णतः निःशुल्क।

विशेष आयोजन एवं सम्मान समारोह

मेले में पांच दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न वर्गों जैसे युवा, महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का समय एवं स्थान

  • समय: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तथा शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
  • स्थान: किलकारी बगीचा, आमापारा, बालोद

बी.के. रीटा दीदी के करकमलों से उद्घाटन के बाद यह मेला प्रतिदिन सभी वर्गों के लिए खुला रहेगा। आयोजकों ने आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने और इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page