DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चॉकलेट का लालच देकर 10 साल की बच्ची का अपहरण, बोरे में भरकर ले गए… ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान,देखिए देर रात की वीडियो…

दल्लीराजहरा पुलिस ने अभी तक नहीं की है बच्चा चोरी की घटना की पुष्टि

10-12 लोगों के गिरोह की आशंका, सोशल मीडिया अलर्ट और पुलिस घेराबंदी से विफल हुआ बच्चा चोरी का प्रयास

बालोद।
जिले के अरमुरकसा क्षेत्र में बच्चा चोरी के प्रयास का मामला अब और भी चौंकाने वाला बनता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अगवा किया गया और बोरे में भरकर ले जाया गया, लेकिन ग्रामीणों की जागरूकता, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल सूचना और पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।

चॉकलेट देकर फंसाया, फिर बोरे में भरकर ले गए

बच्ची के बयान के अनुसार, गांव में आए दो अज्ञात लोगों ने बच्चों को चॉकलेट बांटकर विश्वास में लिया। इसी दौरान उसे भी चॉकलेट दिया गया और फिर आरोपी उसे बोरे में बांधकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उनके अन्य साथी भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि आरोपियों की संख्या 10 से 12 लोगों का गिरोह हो सकती है, जो सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

रात में दूसरी जगह ले जाने की थी तैयारी

सूत्रों के मुताबिक आरोपी रात में बच्ची को कहीं और ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर बच्ची के लापता होने की खबर तेजी से फैल गई। गांव में हलचल बढ़ने और पुलिस की घेराबंदी की खबर मिलते ही आरोपी घबरा गए।

नर्सरी के पास बोरे में छोड़कर भागे

डर के कारण आरोपी बच्ची को बोरे समेत नर्सरी के पास छोड़कर फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने बोरा खोला तो बच्ची सुरक्षित मिली।

सुरक्षित लौटी बच्ची, लेकिन डरी सहमी

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने दी। उन्होंने बताया कि बच्ची सुरक्षित घर लौट आई है, लेकिन काफी डरी सहमी हुई है, इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। बच्ची का फिलहाल ज्योति अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, तलाश जारी

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। हालांकि दल्ली राजहरा पुलिस द्वारा अभी तक अपनी ओर से बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक बच्चा चोरी के प्रयास की घटना का स्पष्ट कोई प्रमाण नहीं मिला है। भ्रामक जानकारी किसी ने फैलाई है। बच्ची का बयान लिया जाएगा। रात में बच्ची डरी सहमी थी इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं हुई है। बोरे में भरकर ले जाने वाली बात कही जा रही लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। लेकिन इधर पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा जारी किए गए वीडियो को देख लोगों में बच्चा चोरी की घटना को लेकर चर्चा गरम है।

साहसी बच्ची की हो रही सराहना, लोगों से अपील

इस घटना में बच्ची के साहस की भी सराहना की जा रही है। वहीं यह घटना अभिभावकों और बच्चों के लिए एक बड़ा सबक बनकर सामने आई है।

अपील:

  • किसी भी अनजान व्यक्ति से चॉकलेट या लालच न लें
  • संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें
  • बच्चों पर विशेष नजर रखें

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जागरूकता और समय पर सूचना से बड़ी वारदात को टाला जा सकता है,देखिए वीडियो,,, बालोद जिले की बड़ी खबरों का वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

https://youtube.com/@user-om6wi9ih6g?si=fYj7UE0GUkl4T4c-

बालोद जिले की बड़ी खबर देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके रखें👆

अगर आप हमारे किसी भी वाट्सएप ग्रुप में नहीं जुड़े हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/LsEY9O6KhWG2x3Iv9uO7QZ

आगे का खुलासा पढ़े

अरमूरकसा कांड की असलियत,देखिए वीडियो डीबी डिजिटल मीडिया पर

देखिए कैसे बच्ची ने बच्चा चोरी घटना को लेकर किया सबको गुमराह, उसी की आवाज में सुनिए वह क्या कहानी बताई थी लोगों को और कैसे निकली कहानी झूठी

You cannot copy content of this page