DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिग ब्रेकिंग: बालोद-दुर्ग मार्ग पर भीषण हादसा, खड़ी ट्रक से टकराई बाइक – एक की मौत

बालोद। बालोद से दुर्ग मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार में दो ग्रामीण और एक बच्ची शामिल थे, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों टेकापार के निवासी बताए जा रहे हैं।
मृतक की पहचान कृष्णा मंडले उम्र करीब 40 साल के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर ही था। जानकारी के अनुसार हादसे के समय बाइक वही चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कृष्णा के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना स्थल पर सड़क खून से लाल हो गई थी, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा टेकापार स्थित पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। वहीं, घायल दोनों को संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे किस स्थिति में खड़ा था और दुर्घटना के पीछे अन्य कारण क्या रहे। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घायलों में लड़की का नाम सारिका उम्र करीब 14 साल और बुजुर्ग का नाम बुधराम उर्फ सत्तूम बंजारे उम्र करीब 60 साल बताया जा रहा। बाइक सवार तीनों अपने ग्राम टेकापार से झलमला की ओर जा रहे थे।

ध्यान दीजिए ये खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बनाई गई है। नई कुछ जानकारी पुष्टि होती है तो इसी में अपडेट की जाएगी। संबंधित घटना के अन्य फोटो वीडियो भी आ चुके हैं लेकिन स्थिति देखने लायक न होने के कारण उसे अपलोड नहीं कर रहें।

जिले की अन्य बड़ी खबर पढ़ने नीचे तस्वीर और हेडिंग पर क्लिक करें

You cannot copy content of this page