बालोद में देर रात भीषण आग: गुटखा व्यापारी का घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान



बालोद। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 9 कुर्मीपारा में देर रात भीषण आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। रात करीब 3 बजे एक गुटखा व्यापारी के घर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरा मकान अपनी चपेट में आ गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका।

कीमती सामान जलकर राख

इस भीषण आगजनी में घर में रखी दो मोटरसाइकिल, दो गैस सिलेंडर, टीवी, फ्रिज सहित अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। अनुमान है कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

मौजूद व्यक्ति ने बचाई जान

घटना के समय मकान के भीतर एक व्यक्ति मौजूद था, जो किराए पर रहता है,जिसने रात ढाई बजे किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यदि समय रहते वह बाहर नहीं निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही तीन बजे फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था। आग बुझाने में आसपास रहवासियों ने भी काफी योगदान दिया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल की जा रही है।

घटना की कहानी, प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी

घटना की प्रत्यक्षदर्शी एक शिक्षिका कादम्बिनी यादव ने डेली बालोद न्यूज़ को बताया कि रात में सब काफी भयभीत थे। जिस मकान में आग लगी थी वहां 2 सिलेंडर था। गैस पूरा निकला गनिमत विस्फोट नही हुआ है। वरना आग और फैलता आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ जाते।सबकी सजकता का परिणाम है सही समय में आग पर काबू पाया जा सका।

जमरूवा से आती है फायर ब्रिगेड

रहवासी एरिया और सघन एरिया में आग लगने से बहुत बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। आज की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है,,,फायर ब्रिगेड का मुख्यालय बालोद रहना अत्यंत आवश्यक हैं, जमरुवा से यहां तक आने में समय लग जाता हैं तब तक आग बेकाबू हो जाता है जिससे जान माल की अधिक हानि हो सकती है।

निष्कर्ष

यह घटना एक बार फिर आगजनी से बचाव के लिए सतर्कता की आवश्यकता को दर्शाती है। बिजली उपकरणों की नियमित जांच और सावधानी बरतना ऐसे हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

You cannot copy content of this page