DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गन्ना फसल का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने जिला प्रशासन ने बनाई ये योजना, बालोद कलेक्टर ने दिए कृषि विभाग के अफसरों को यह निर्देश, शक्कर कारखाना में हुई बैठक

बालोद– कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि जिले में गन्ना फसल का रकबा एवं उत्पादन बढ़ाने कृषि विभाग के अधिकारी जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। गन्ना लाभदायी फसल है, गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए टीम भावना के साथ कार्य करें। श्री महोबे आज दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना परिसर में गन्नाच्छादन विस्तार हेतु आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए गन्ना बीज की कमी नही होगी। गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य हासिल करें.

कलेक्टर ने कहा कि धान की फसल की तुलना में गन्ना की फसल में लागत कम आती है और आमदनी ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि किसान चैपाल आदि के माध्यम से किसानों को गन्ना का फसल अपनाने हेतु प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कि भरपूर गन्ना उत्पादन हेतु उपयुक्त जमीन का चिन्हांकन करें और उसके अनुरूप गन्ना बीज लगवाएॅ। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टाधारी किसानों को भी गन्ना फसल लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे गन्ना उत्पादक किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दें। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित मुख्यालय में नियमित उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में उप संचालक कृषि श्री एन.एल.पाण्डेय, दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक श्री राठिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. साहू, सहायक संचालक कृषि श्री एस.एन.ताम्रकार सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page