बालोद में ठेठवार यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न: ‘कान्हा यादव स्मारिका’ का हुआ विमोचन, प्रतिभाशाली छात्रों और पत्रकारों का सम्मान



📍 बालोद।ठेठवार यादव समाज बालोद राज का वार्षिक अधिवेशन 15 मार्च को संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में समाज के सदस्य , पदाधिकारीगण एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहे। सर्वप्रथम श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ने समाज का ध्वजारोहण किया ।

सर्वसम्मति से समाज के संरक्षक छगनलाल यादव को कार्यक्रम सभापति चुना गया ।

मीडिया प्रभारी बलदेव यादव ने बताया
समाज के अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ने स्वागत उद्बोधन में कहा हमारे समाज में आपसी मतभेदों से उपर उठकर समाजहित को सर्वोपरि रखना है। व्यक्तिगत उपलब्धियां महत्वपूर्ण है पर सामूहिक उन्नति ही स्थायी गौरव देती है। हमें नशा मुक्त समाज बनाने तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जैविक कृषि को समाज में बढ़ावा देने लिए आप सभी का सहयोग चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव एलेंद्र यादव ने समाज की पुस्तिका ‘कान्हा यादव स्मारिका’ के प्रकाशन पर समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्मारिका के प्रधान संपादक नंदकिशोर यादव प्राचार्य ने कहा कि इस पत्रिका में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों की सूची है । इसमें प्रकाशित हमारे समाज के रीति रिवाज एवं संविधान की जानकारी युवा पीढ़ियों को समाज में भागीदारी हेतु मार्गदर्शन करेगी।

कोषाध्यक्ष हेमंत यादव ने विस्तृत रूप से आय व्यय प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राकेश यादव जनसेवक संजारी बालोद ,अध्यक्ष नरेश यदु उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग, विशिष्ट अतिथि गुलेन्द्र यादव प्रांताध्यक्ष ठेठवार समाज राजिम महासभा छत्तीसगढ़ , राकेश यादव (छोटू) जिला महामंत्री भाजपा, समालिया यादव महासचिव एवं दाऊराम यादव कोषाध्यक्ष, प्रांतीय महासभा राजिम छ.ग. ,श्रीमती तारा देवी ताम्रध्वज यादव सभापति जनपद पंचायत गुरुर ,सतीश यादव पार्षद नगर पालिका बालोद की उपस्थिति में कान्हा यादव स्मारिका का विमोचन हुआ तथा समाज के प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया है।

मुख्य अतिथि के करकमलो से समाज द्वारा राष्ट्रीय समाचार पत्रों के स्थानीय पत्रकारों का सम्मान किया गया।

समाज की मांग पर मुख्य अतिथि राकेश यादव जनसेवक ने भवन के प्रांगण में डोम निर्माण हेतु आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया ।

अध्यक्षता कर रहे नरेश यदु जिला सहकारी बैंक मर्या. दुर्ग ने किसानों की उन्नति की योजनाओं की जानकारी दी।

वरिष्ठ सामाजिक पदाधिकारी जिन्होंने पूरी उम्र समाजसेवा की, लेकिन अब बुजुर्ग होने के कारण सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग नहीं ले पाते हैं, उनके योगदान के लिए उन्हें शाल, श्रीफल,पुष्पहार और मोमेंटो द्वारा कृतज्ञतापूर्वक सम्मानित किया गया जिनमें हीरालाल यादव कनेरी , शिवप्रसाद यादव कुसुमकसा, छोटेलाल यादव देवी नवागांव ,भूधर यादव लाटाबोड़, जगदीश यदु सोरली आदि थे।
उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा संगठन से महासचिव नरोत्तम यदु, सलाहकार हरीश यादव, संरक्षक हरी यदु गुरुजी,रामजीवन यदु, नवीन यदु भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अपने उद्बोधन में संरक्षक हीरालाल यादव ने कहा कि हम नवरात्र में देवी शक्ति की आराधना करते हैं इसका अर्थ है हमें नारी शक्ति को हर क्षेत्र में सम्मान देते हुए आगे बढ़ाना है, जिससे समाज भी आगे बढ़ेगा।

पूर्व अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने सामाजिक आयोजनों में लोगों की कम उपस्थिति पर चिंतन करने को कहा। संरक्षक शिव प्रसाद यादव ने बालोद राज में ठेठवार समाज के उन्नति के इतिहास की रोचक जानकारी दी।

संरक्षक नरेंद्र प्रसाद यादव ने ग्राम स्तर से ही महिलाओं को संगठन में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
जीवन यदु संरक्षक ने सुझाव दिया विवाह संस्कार में बारात का स्वागत संध्या के पहले पूर्ण हो जाना चाहिए ताकि गोधूलि बेला में रीति रिवाज से विवाह संपन्न हो ।

वार्षिक अधिवेशन की सफलता में पवन यादव अंकेक्षक, रूद्रेश यादव , सचिन यादव, महिपाल यादव, बृजेश यादव , रामस्वरूप यादव , अवधेश यादव , चंद्रेश यादव, छंगू यादव, जगदीश यादव बालोद, सिद्धेश्वर यदु , विजय यादव शिक्षक , विजय यदु वकील , अरुण यादव, राजेंद्र यादव , रामजीवन यादव, अरुण यादव, उत्तम यादव, छगन यादव नेवारी, बालमुकुंद यादव, लोभेश यादव, बंसीलाल यादव, दिलबर यादव, संचित यादव सहित समस्त मंडल अध्यक्षों एवं समस्त ग्राम प्रमुखों का सफल योगदान रहा।

You cannot copy content of this page